1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 25, 2019, 7:24:12 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: भागलपुर और नवगछिया पुलिस को तीन बड़ी सफलता मिली है. रंगरा ओपी क्षेत्र के साधोपुर में दो देसी कट्टा, 153 राउंड गोली और एक लाख 90 हजार रुपये के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. मधेपुरा जिले के फुलौत में वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ धराए गये अपराधी की निशानदेही पर साधोपुर गांव से विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं बिहपुर पुलिस ने एक शातिर को देसी कट्टा और 10 राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पप्पू यादव लतीपुर का रहने वाला है. दूसरी ओर भवानीपुर ओपी पुलिस ने 6 मोबाइल 36 सिम के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट