1st Bihar Published by: Updated Oct 28, 2022, 8:01:48 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में आज भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का सामूहिक रूप से विसर्जन किया गया। इस बार पटना में लगभग 77 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिनका सार्वजनिक विसर्जन शुक्रवार को पटना सिटी के चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृत्रिम तालाब में किया गया।
इससे पहले सभी 77 पूजा समितियों के लोग गाजे बाजे के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा लेकर सहाय सदन पहुंचे, जहां पूजा अर्चना के बाद सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए रवाना हो गए। पटना सिटी के चित्रगुप्त आदि मंदिर पहुंचने के बाद भगवान की सभी प्रतिमाओं का वहां बनाए कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया गया।
विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटि के अध्यक्ष आरके सिन्हा, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री सुमीत कुमार सिंह, विधायक अरुण सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।