Bihar News: बिहार के इन 46 प्रखंडों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र, बिहार सरकार दे रही इतनी सब्सिडी Bihar News: बिहार के इन 46 प्रखंडों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र, बिहार सरकार दे रही इतनी सब्सिडी Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Vaishali-Encounter: मारा गया कुख्यात अपराधी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर--एसटीएफ का एक जवान घायल Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज बिहार में जीविका योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, 57 हजार करोड़ का मिला ऋण Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sun, 13 Nov 2022 12:46:16 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI : पुरे देश में कांग्रेस नेता द्वारा भारत जोड़ों यात्रा किया जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है। हम लोग भारत की जनता के साथ मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। बता दें कि, यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई है। जोकि 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं, अब इसको लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है।
बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत जहां जहां गए हैं,वहां पहले से ही कांग्रेस छोरो अभियान चल रहा है। गिरिराज सिंह ने इस यात्रा को लेकर हमला बोल्य्ते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने के लिए किया गया यात्रा है। यह यात्रा भारत को दुनिया में बदनाम करने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
इसके साथ ही गिरीराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ गए हैं, तब से बिहार में अपराध चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों में है कि नीतीश कुमार से ना तो अपराध कम हो रहा है ना ही शराब बंद हो रहा है, अपराध और शराब का चोली दामन का साथ है। नीतीश कुमार लेकिन इस दोनों मामले में विफल साबित हो रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बिहार में 2005 से पहले जो शासन था वही शासन अब वापस हो गया है। जैसे पहले अपराधी बेलगाम थे लोगों में भय का माहौल था, अब इस नई सरकार के गठन के बाद भी वहीं शासन हो गया है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों में शासन का कोई भय नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार को बेलगाम अपराध पर लगाम लगानी चाहिए। बढ़ते अपराध को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों को एक मुहिम छेड़नी चाहिए।