1st Bihar Published by: Updated Oct 28, 2022, 2:54:48 PM
- फ़ोटो
DESK: देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की गयी है।
बता दें कि अगले तीन दिनों तक अरविंद केजरीवाल गुजरात में प्रचार करेंगे इससे पूर्व उन्होंने देश के पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी मांग से सभी सहमत हैं। भारतीय करैंसी पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो हो इसे लेकर देशवासियों का समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर रहेगी तब देश की तरक्की होगी। सभी चाहते हैं कि इस मांग को लागू किया जाए।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए।
मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए। pic.twitter.com/OFQPIbNhfu
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 28, 2022