Hindi News / news / भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, सिविल सर्जन के अस्पताल...

भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, सिविल सर्जन के अस्पताल नहीं पहुंचने पर DM ने लगाई क्लास, कार्रवाई की दी चेतावनी

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated May 03, 2023, 9:07:04 PM

भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, सिविल सर्जन के अस्पताल नहीं पहुंचने पर DM ने लगाई क्लास, कार्रवाई की दी चेतावनी

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस भीषण घटना के बाद सदर अस्पताल में सिविल सर्जन नहीं पहुंचे। सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में ना देख डीएम ने फोन पर जमकर फटकार लगाई और कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी। 


दरअसल सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी एफसीआई गोदाम के पास ट्रक की चपेट में आने से ऑटों सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा मचाने लगे। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके बेटे मो इबरान की शादी थी। कल दिन में शादी हुई थी शाम को बारात लौटी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए उनकी बेटी के परिजन सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसहिया गाँव से हरपुरवा आए थे। आज सभी ऑटो से अपने घर बसहिया जा रहे थे। इसी दौरान सीतामढ़ी की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार ड्राइवर सहित सात लोगों की मौत हो गयी। घटना से नाराज़ लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ऑटो में महिला व बच्चे सवार थे। ड्राइवर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गाँव का बदरे आलम बताया जाता है। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को फूंक डाला। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर वक़्त पर एम्बुलेंस आ जाता तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रक की आग बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ी पहले आ गयी। गुस्साए लोगों ने आग बुझाने वाली गाड़ी को पीछे ही रोक दिया। जिससे ट्रक पूरी तरह जल गया।घटना स्थल पर लोगों ने जाम कर रखा है। पुलिस समझाने की कोशिश में लगी है। लेकिन आक्रोशितों का हंगामा जारी है