Hindi News / news / Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पाक सेना के...

Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पाक सेना के 16 सैनिक मारे गए, कई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 21, 2024, 6:33:20 PM

Terrorist  Attack In Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पाक सेना के 16 सैनिक मारे गए, कई घायल

- फ़ोटो

Terrorist  Attack In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने बड़ा हमला(Big terrorist attack) कर दिया है। इस हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं (16 soldiers of Pak Army killed) और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है।


यह हमला शनिवार तड़के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के माकेन में लिटा सार चौकी पर किया गया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी अफगानिस्तान की सीमा से घुसे थे। यह पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हुआ सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में उसी जिले में चलाए गए अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था।


2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान की पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी हिंसा लगातार बढ़ रही है। इस्लामाबाद ने तालिबानी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों को रोकने में विफल रही है। दक्षिण वजीरिस्तान सात अर्ध-स्वायत्त आदिवासी क्षेत्रों में से एक है, जहां पाकिस्तानी सेना एक दशक से अधिक समय से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आतंकवादियों से जूझ रही है।