Hindi News / news / Bihar News: सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत, दो घायल; बाइक की...

Bihar News: सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत, दो घायल; बाइक की हुई जोरदार टक्कर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 02, 2024, 7:51:46 PM

Bihar News: सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत, दो घायल; बाइक की हुई जोरदार टक्कर

- फ़ोटो

SIWAN: सीवान में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के धनाव गांव के पास की है।


जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मरने वालों की पहचान गोपालगंज के बरौली निवासी जितेंद्र कुमार और मांझा निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। घायलों में नीरज शाह और एक अन्य युवक शामिल हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है।