Hindi News / news / Bihar Accident News: बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग शख्स को उड़ाया, मौके...

Bihar Accident News: बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग शख्स को उड़ाया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 22, 2024, 2:49:48 PM

Bihar Accident News: बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग शख्स को उड़ाया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

MADHUBANI: मधुबनी में बाइक सवार तीन लड़कों ने एक बुजुर्ग शख्स को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तीनों लड़के मौके से फरार हो गए। घटना घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भट्ठीशेर गांव की है।


मृतक की पहचान भट्ठीशेर गांव निवासी 50 वर्षीय कुलदेव राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुलदेव राम साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही तीन लड़के अपाचे बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से वहां पहुंचे और कुलदेव को जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों लड़के वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव