Hindi News / news / बिहार: बंधक बने पिकअप ड्राइवर-खलासी को छुड़ाने गई पुलिस की टीम पर हमाल,...

बिहार: बंधक बने पिकअप ड्राइवर-खलासी को छुड़ाने गई पुलिस की टीम पर हमाल, महिला पुलिसकर्मी घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 01, 2023, 2:58:22 PM

बिहार: बंधक बने पिकअप ड्राइवर-खलासी को छुड़ाने गई पुलिस की टीम पर हमाल, महिला पुलिसकर्मी घायल

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से खबर आ रही है जहां बंधक बने पिकअप ड्राइवर-खलासी को छुड़ाने गई पुलिस की 112 टीम पर लोगों ने हमाल कर दिया है. इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया है. 


यह मामला जिले के दिवस निजामत लकी चौक का है जहां पिकअप की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप ड्राइवर और खलासी को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की. इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची थी.


जब पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और बंधक बने ड्राइवर और खलासी को लोगों के चंगुल से निकलने का कोशिश करने लगी. इसी बीच आक्रोशित लोगों ने 112 पुलिस टीम के गाड़ी पर हमला करते हुए पथराव कर दिया. इस हमले में महिला पुलिसकर्मी संगम कुमारी, पिकअप ड्राइवर सिकंदर कुमार और खलासी अमन कुमार जख्मी हो गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया