1st Bihar Published by: Updated Mon, 07 Mar 2022 02:39:24 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जीरोमाइल ओपी क्षेत्र की है। जहां ते गति से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद एनएच 31 पर काफी देर कर अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक दोनों युवकों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी ललन कुमार और राजा कुमार के रूप में की गई है। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।