1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Dec 08, 2024, 8:22:17 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण और जिंदा कारतूस जब्त किया है। बेगूसराय पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव वार्ड- 3 में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। चानो शर्मा के घर पर एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और मौके से धंधेबाज चानो शर्मा को गिरफ्तार किया। पूर्व में भी चानो शर्मा के घर छापेमारी की गयी थी और पहले भी पुलिस मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा कर चुकी है। इसके बाद भी चानो शर्मा अपनी आदतों से बाज नहीं आया और पुलिस ने फिर उसके घर पर छापेमारी और मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।