1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Nov 16, 2024, 8:36:48 PM
- फ़ोटो
ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना भोजपुर के कारनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड के पास की है। जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही कारनामेपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राज सिंह के रूप में हुई है वह इंटर का छात्र था।
घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना का कारणों का पता लगाने में लगी है।