1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 05, 2024, 10:31:40 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI: मधुबनी में एक युवा चौकीदार की संदिग्ध हालत में तालाब के किनारे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक चौकीदार शौच के लिए तालाब के किनारे गया था और वहीं उसका शव बरामद किया गया। घटना लखनौर थाना क्षेत्र के बथनाहा टोला की है।
मृतक की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड संख्या 11 निवासी उमेश पासवान के 28 वर्षीय बेटे कर्ण कुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग जब शौच के लिए तलाब की ओर गये तो देखा कि तलाब के किनारे एक व्यक्ति लुढ़का हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक चौकीदार का किसी से भी कभी कोई विवाद नहीं था और इसका स्वभाव भी बहुत ही अच्छा था। मृतक अपने पीछे पांच वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय बेटी को छोड़कर गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मघुबनी भेज दिया गया है। परिजन द्वारा अभी तक पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव