1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Dec 08, 2024, 12:51:42 PM
- फ़ोटो
KAIMUR: कैमूर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है।
मृतक महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के दिनेश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद मृतका के पति और ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
सोनहन थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव को घर में फंदे से नीचे उतार दिया गया था। गले में फंदे के निशान थे। घर वाले फरार है कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। अभी तक मैके पक्ष द्वारा आवेदन थाने को नहीं दिया गया है।
जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया सोनहन थाना क्षेत्र के एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पति और उसके कुछ लोगों द्वारा मिलकर घटना को अंजाम देने की बात पता चल रहा है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है कड़ी कार्रवाई की जाएगी।