Bihar Crime News: बॉयफ्रेंड के साथ बैठी लड़की के साथ दरिंदगी, चार बदमाशों ने किया गैंगरेप; पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 27, 2024, 2:39:58 PM

Bihar Crime News: बॉयफ्रेंड के साथ बैठी लड़की के साथ दरिंदगी, चार बदमाशों ने किया गैंगरेप; पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

- फ़ोटो

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक युवती के साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ सुनसान इलाके में बैठी हुई थी, तभी चार बदमाशों ने उसके साथ हैवानियत की। घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णवी कॉलोनी की है।


दरअसल, बेतिया में एक लड़की के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब एक प्रेमी जुगल सुनसान जगह पर बैठे हुए थे। अचानक चार दरिंदे वहां पहुंचे और प्रेमी के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में चारों बदमाशों ने युवती के साथ बारी-बारी रेप किया।


स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष नरेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित लड़की को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा दिया, जहां पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। बेतिया एसपी शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ विवेक दीप भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एक घंटे के भीतर ही गैंगरेप के सभी आरोपियों को धर दबोचा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार