1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 29, 2024, 6:34:28 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बैखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। घटना ओल्ड बाईपास स्थिति एसबीआई बैंक के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित सागरमल ज्वेलर्स का स्टाफ साढ़े चार लाख रुपए लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्टल दिखाकर पैसे लूटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।