Bihar Crime News: स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 25, 2024, 11:01:09 AM

Bihar Crime News: स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

- फ़ोटो

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौलसे इतने बुलंद हो गए हैं कि किसी की भी जान ले लेना उनके लिए मामूली बात हो गई है। रोहतास के सासाराम में बेखौफ बाइक चोरों ने स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शिवसागर के अऊआ में NH की है।


मृतक की पहचान कैमूर के सकरी निवासी भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने भानु प्रताप की बाइक चोरी कर ली थी। जिनको पकड़ने के लिए वह दूसरी बाइक से चोरों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान एक कार की टक्कर से अपराधी सड़क पर गिर गए और जब भानु प्रताप ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने गली चला दी।


गोली लगने से भानु प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात करीब डेढ बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।