Bihar Crime: पटना सिटी में लूटकांड का खुलासा, पकड़ा गया लुटेरा सागर कुमार

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Nov 19, 2024, 5:06:42 PM

Bihar Crime: पटना सिटी में लूटकांड का खुलासा, पकड़ा गया लुटेरा सागर कुमार

- फ़ोटो

PATNA: पटना सिटी के ख़ाजेकला थाना क्षेत्र में हुए कई लूटकांड मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। हाल ही में सुदर्शन पथ के नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास पिस्टल के नोंक पर बाइक और लाखों रुपए लूटा गया था जिसका खिलाफ पुलिस ने किया है। 


लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना सागर कुमार को पुलिस ने दबोचा है। इसके पास से लूटी गई बाइक, कैश और मोबाइल बरामद किया गया है। सागर की निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


बता दें कि रात के सन्नाटे में बीते दिनों इस गिरोह ने राहगीर को निशाना बनाया था। पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटे गए सामान को पुलिस ने बरामद किया है वही मुख्य सरगना सागर कुमार को धड़ दबोचा है। सागर का अपराधिक इतिहास खंगालने के बाद पुलिस ने बताया कि वह कई कांडों में संलिप्त रहा है। पुलिस को सागर की लंबे समय से तलाश थी। आखिरकार आज वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।