ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा

बिहार : जमालपुर रेल कारखाने में मिला नर कंकाल, 8 साल से बंद था गोदाम, लोगों में दहशत

1st Bihar Published by: Updated Fri, 11 Mar 2022 02:27:21 PM IST

बिहार : जमालपुर रेल कारखाने में मिला नर कंकाल, 8 साल से बंद था गोदाम, लोगों में दहशत

- फ़ोटो

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जमालपुर रेल कारखाना में एक गोदाम से नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नर कंकाल रेल कारखाना के सीएमटी शॉप के इलेक्ट्रीक गोदाम से मिला है, जो पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था।


गोदाम में रखे एक कार्टन से नर कंकाल मिलने की खबर मिलते ही पूरे वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई है। रेलकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद आरपीएफ और जिला पुलिस के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और नर कंकाल को कब्जे में लेकर मामले के छानबीन में जुट गए हैं।


जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रीक गोदान पिछले 8 वर्षों से बंद पड़ा था। शुक्रवार को साफ सफाई के लिए रेलकर्मी गोदाम में पहुंचे थे। रेलकर्मी गोदाम की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोदाम के कोने में रखे एक कार्टन पर उनकी नजर पड़ी। जब रेलकर्मियों ने कार्टन को खोलकर देखा तो सभी दंग रह गए। कार्टन में नर कंकाल मिलने से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया।


साफ- सफाई कर रहे रेलकर्मियों ने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद रेल कारखाने के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और नर कंकाल मिलने की बात को सही पाया। रेल अधिकारियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ और ईस्ट कॉलोनी थाना को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में ले लिया।


पूरे मामले पर मुंगेर एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया की बरामद नर कंकाल को जांच के लिए पटना स्थित FSL लैब में भेजा जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में गायब हुए रेलकर्मियों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो नर कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।