ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का बिहार दौरा, सिताब दियारा में JP को करेंगे नमन Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका

बिहार : कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिप्रेशन में था शख्स, मां के सामने खुद को गोली मारकर दे दी जान

1st Bihar Published by: Updated Fri, 11 Mar 2022 01:45:31 PM IST

बिहार : कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिप्रेशन में था शख्स, मां के सामने खुद को गोली मारकर दे दी जान

- फ़ोटो

ARRAH : भोजपुर में कर्ज से परेशान एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी चौक मुहल्ले की है। यहां गुरुवार की देर रात रिटायर्ड सूबेदार के बेटे ने मां के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शख्स पर 20 लाख रूपए का कर्ज था जिसे वह नहीं चुका पा रहा था।


मृतक शख्स की पहचान रिटायर्ड सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बिमल किशोर सिंह रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की मां कलावती देवी के मुताबिक बिमल किशोर सिंह पर 20 लाख रूपए का कर्ज था। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण वह काफी डिप्रेशन में था। कलावती देवी ने बताया कि गुरुवार की रात बिमल ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और कहा कि कर्जदार पैसों के लिए लगातार फोन कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इसी दौरान बिमल ने कट्टा निकाला और खुद को गोली मार लिया। मृतक की बहन के मुताबिक बिमल ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। ज्यादा कर्ज हो जाने के कारण बहन ने गहने बेचकर उसे कर्ज चुकाने के लिए कुछ दिन पहले 12 लाख रुपए दिए थे।


जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में मृतक बिमल किशोर सिंह की शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक तो सब ठीक था लेकिन बाद में काम-काज सही ढंग से नहीं चलने के कारण बिमल की पत्नी निशा सिंह अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद से बिमल काफी परेशान रहता था। जिस कमरे में उसने सुसाइड किया वहां डिप्रेशन की दवाइयां भी मिली हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।