Hindi News / news / बिहार : शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की...

बिहार : शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Oct 02, 2021, 3:14:35 PM

बिहार : शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

- फ़ोटो

BANKA : बिहार के बांका जिले में एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. बांका पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है. मामले की जांच जारी है.


घटना बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की है. यहां पछियारी बहियार के तीन भौरा पुल से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है.


पुलिस ने घटनास्थल से रूमाल और प्लास्टिक की रस्सी बरामद की है. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया. अमरपुर थानाध्यक्ष मु.सफदर अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को भौरा नदी के पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. दोषियों को बख्शा नही जाएगा.