1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2021, 2:22:10 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एटीएम काटकर 20 लाख रुपये लूट लिए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. बदमाशों ने बैंक में लगे एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.
घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की चौक के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने क्सिस बैंक का एटीएम काटकर 20 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. कैश को बैग में भरकर बदमाश मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.
पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान के अनुसार तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लेने की बात कही है.