Hindi News / news / बिहार में 11 तब्लीगियों को भेजा गया जेल, मदरसे से किया गया अरेस्ट

बिहार में 11 तब्लीगियों को भेजा गया जेल, मदरसे से किया गया अरेस्ट

1st Bihar Published by: Updated Apr 14, 2020, 3:22:39 PM

बिहार में 11 तब्लीगियों को भेजा गया जेल, मदरसे से किया गया अरेस्ट

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों को मदरसे से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है. बक्सर पुलिस ने सभी को पकड़कर क्वारंटाइन किया था. उनके सैंपल की भी जांच हुई, जिसमें वो कोरोना निगेटिव पाए गए.


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार में विशेष चौकसी बरती जा रही है. एसएसबी की ओर से मिली जानकारी के बाद नेपाल से सटे बॉर्डर इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है. बक्सर पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों को बक्सर के नया भोजपुर के एक मदरसे से पकड़ा गया था. पुलिस टीम की ओर से उनको 14 दिनों की क्वारंटाइन में भी रखा गया. किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं. सभी तब्लीगी फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं.


बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ये सभी 11 लोग विदेशी तब्लीगी हैं. इनलोगों में 4 मलेशिया और 7 लोग इंडोनेशिया के शामिल हैं.  इनलोगों ने गलत रूप से वीजा का प्रयोग किया है. वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.