ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय Pawan Singh : करवा चौथ पर ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभा रही हूं, मेरी जैसी अभागन कोई न बने” Bihar News: छपरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खून से सना चाकू Bihar Election 2025: क्यों नहीं हो पा रहा सीटों का बंटवारा? एनडीए और महागठबंधन दोनों में मंथन जारी; अब इस फार्मूला से होगा फैसला; जानिए Bihar Weather: बिहार से मानसून के विदा होते ही ठंड ने दी दस्तक, इस दिन के बाद तापमान में भारी गिरावट Bihar Crime News: सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

बिहार में बाढ़ से दहशत, अब तक 5 लोगों की मौत; पटना समेत 11 जिलों के लाखों लोग प्रभावित

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 21 Sep 2024 09:53:47 AM IST

बिहार में बाढ़ से दहशत, अब तक 5 लोगों की मौत; पटना समेत 11 जिलों के लाखों लोग प्रभावित

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की विभिन्न नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद पटना समेत 11 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे पांच लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ की वजह से हुए हादसों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। बाढ़ का पानी राज्य के 11 जिले की 259 ग्राम पंचायतों में फैल गया है। इससे करीब 5.35 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। अभी तक बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हुई है।


वहीं, मरने वालों में एक भोजपुर और चार सारण जिले के हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को संबंधित जिलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और सभी पीड़ितों पर राहत बचाव कार्य पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के बीच पॉलिथिन शीट का वितरण किया जा रहा है।


अब तक करीब 35 हजार शीट बांटी जा चुकी हैं। चार राहत शिविर और 66 रसोई केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। 4250 राशन पैकेट भी बांटे गए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 13 यूनिट तैनात की गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए 971 नावों का परिचालन शुरू किया गया। चिकित्सकीय सहायता के लिए सात बोट एंबुलेंस चलाई जा रही हैं।


गंगा नदी से सटे इलाकों पर बाढ़ का ज्यादा असर देखा जा रहा है। पटना, भोजपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय जिले ज्यादा प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बक्सर के तीन प्रखंड की पांच पंचायतों के 1780 लोग, भोजपुर के चार प्रखंडों की 43 पंचायतों की 70 हजार 234 आबादी, सारण के छह प्रखंड की 29 पंचायतों के 76 हजार 19 लोग, वैशाली के छह प्रखंड की 31 पंचायतों के 94 हजार 600 लोग, पटना के आठ प्रखंडों की 43 पंचायतों के 93 हजार, समस्तीपुर के तीन प्रखंडों की 18 पंचायतों के 7600, बेगूसराय के आठ प्रखंडों की 29 पंचायतों के 45 हजार, मुंगेर के छह प्रखंडों की 22 पंचायतों के 81363, खगड़िया के चार प्रखंडों की 21 पंचायतों के 19770 लोग, भागलपुर के चार प्रखंडों की 8 पंचायतों की 1192 आबादी प्रभावित हुई है।