Bihar Crime News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली Land for Job Case : लैंड फॉर जॉब केस में आएगा बड़ा फैसला, लालू-राबड़ी-तेजस्वी दिल्ली रवाना; बिहार चुनाव से पहले बढ़ेगी RJD परिवार की टेंशन Bihar Election 2025 : Bihar Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव-राहुल गांधी की मुलाकात से तय हो सकता है सीट शेयरिंग फॉर्मूला Bihar News: दिसंबर तक बिहार से इन राज्यों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, लिस्ट जारी.. UPI New Rule: UPI में बड़ा बदलाव, इस दिन से मिलेगा नया फिचर, अब ऑटोपेमेंट्स और बिल्स को ऐसे मैनेज करना होगा आसान Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में दिखेगा नया रंग,दो बाहुबलियों की लड़ाई में किसे चुनेगी जनता; एक ही कास्ट पर दोनों की पकड़ Bihar Election 2025: राजधानी के आसमान में छाया चुनावी रंग, रोजाना उड़ेंगे 17 हेलीकॉप्टर, तैयारियों में जुटी एयरपोर्ट अथॉरिटी Bihar News: बिहार के इस जिले से गुजरेगा 6 लेन एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू Bihar News: अब ट्रैफिक से मिलेगी राहत, यह बाइपास हुआ शुरु; आरा-पटना और नेपाल जाना हुआ आसान Bihar Weather: बिहार में इस बार सर्दी तोड़ेगी कई वर्षों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 16 Mar 2023 08:17:13 AM IST
- फ़ोटो
SASARAM : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोग बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन और कानून का डर खत्म होता नजर आ रहा है। आलम यह है कि आम तो आम ख़ास लोग भी इसके गिरफ्त में आ रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सासाराम से निकल कर सामने आया है। जहां कुछ बदमाशों द्वारा सासाराम सिविल कोर्ट के जज के ऊपर ही जानलेवा हमला किया गया है। गनीमत रहा कि जज किसी तरह से बच गए हैं। उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है।
दरअसल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-5 रामंचद्र प्रसाद व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-4 देवेश कुमार कार में पेट्रोल लेने पंप पर जा रहे थे। तभी रास्ते में बेदा नहर पार करने पर कुछ सामान खरीदने के लिए कार को सड़क की बायीं ओर खड़ी कर दी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों ने सब जज-5 की कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इस संबंध में जब दोनों न्यायिक पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो वे उत्तेजित होकर कार की चाबी निकालने लगे। मना करने पर गाली-गलौच शुरू कर दी। मारपीट करते हुए उनका गला दबाने लगे। उनके पास से सात हजार रुपए भी छीन लिए। इसी बीच मौके पर मौजूद लागों ने दोनों जजों को किसी तरह से बचाया।
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान ने बताया कि, इस मामले में दो आरोपियों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान रमाकांत और शंतनु के रूप में हुई है। इन दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
इधर, प्राथमिकी की मानें तो आरोपितों ने पहले भी यहां न्यायिक दंडाधिकारी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के क्रम में आरोपितों ने कहा कि पहले भी एक जज के साथ हमने मारपीट की थी, लेकिन वह हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाए थे। आप लोग हमारा क्या बिगाड़ लेंगे। दोनों आरोपितों व उनके साथ रहे लोगों ने यह जानते हुए कि दोनों जज हैं, उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच और मारपीट की। यही नहीं आरोपितों के साथ रहे अज्ञात लोगों ने भी जजों को मारा। उनके साथ बुरा सलूक किया।