1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 13, 2024, 9:10:54 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है। सरकार ने एक बार फिर से कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
लगातार दूसरे दिन बिहार में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार के 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। 16 जिलों के एसपी के साथ साथ पटना के सिटी एसपी का सरकार ने तबादला कर दिया था। अब दूसरे दिन भी 9 आईपीएस अधिकारियों नई जिम्मेवारी सौंपी है।

