1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 25, 2024, 4:18:47 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक नया टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। घर में घुसकर 5 लाख रुपये कैश और गहने की चोरी कर ली। जिस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उस समय घर में कोई नहीं था।
जिसका फायदा चोरों ने उठाया। मकान मालिक के घर में नहीं होने की भनक लगते ही चोरों ने खिड़की को तोड़ डाला और उसी के जरीये घर में प्रवेश किया। बताया जाता है कि मकान मालिक कन्हैया कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बिहार शरीफ गए हुए थे।
इसी दौरान खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने गोदरेज आलमीरा को तोड़कर करीब 5 लाख रुपये नकद और गहने चोरी कर ली। जब ग्रामीणों की नजर घर में टूटे खिड़की और दरवाजे पर गई तब तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।
वही इस बात की जानकारी मकान के मालिक कन्हैया को भी दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।