1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 24, 2023, 7:33:09 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: साइबर अपराधी लगातार नए-नए कारनामें कर अपनी मौजूदगी का एहसास कराते रहते हैं। इस बार उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार में एक मात्र विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को अपना निशाना बनाया है। साइबर अपराधियों ने विधायक की फेसबुक अकाउंट को हैक कर उसपर अश्लील तस्वीरें पोस्ट की हैं।
दरअसल, बिहार में एआईएमआईएम के एक मात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। विधायक के स्टेटस पर अश्लील फोटो लगाई गई है। विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद हड़कंप मच गया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इसकी जानकारी साइबर सेल को दी है।
विधायक ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनके फेसबुक अकाउंट पर गंदी तस्वीरें डाली गई हैं। पेज के एडमिन उसे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में करने की भी बात कही है। बता दें कि विधायक के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील फोटो इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।
