ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Bihar Exit Poll : जोड़ी मोदिये नीतीश जी के हिट होई...एग्जिट पोल में बन रही NDA की सरकार Lottery winner: एक करोड़ की लॉटरी का विजेता अब तक लापता, ढोल-नगाड़े बजाकर हो रही तलाश Lottery winner: एक करोड़ की लॉटरी का विजेता अब तक लापता, ढोल-नगाड़े बजाकर हो रही तलाश

बिहार में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 12 May 2023 07:11:25 AM IST

बिहार में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अब लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। राज्य में पछुआ के प्रवाह के बीच अधिकतम तापमान में कमी से आंशिक राहत मिल सकती है। बिहार में अगले दो दिन मौसम के मिजाज में आंशिक नरमी के आसार हैं। पटना सहित राज्य भर में अधिकतम तापमान थोड़ा और नीचे आ सकता है।


 दरअसल राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर बाद से पुरवा हवा का प्रभाव बना है,जिससे अधिकतम तापमान में कमी के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के तरफ से 13 और 14 मई को पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-पानी की स्थिति। हालांकि, इसका प्रभाव भी बहुत व्यापक नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह कमी एक से दो डिग्री की ही होगी लेकिन लोगों को हीट वेव से निजात मिलेगी। गुरुवार से पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है।


 मौसमविदों के मुताबिक राज्य के 17 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। राज्यभर में गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान शेखपुरा में 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। यहां 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर और बांका में हीट वेव की स्थिति रही।  


वहीं, बिहार में मोचा चक्रवात का बिहार पर कोई असर नहीं है। झारखंड व आसपास के इलाके में एक चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनी है। 13 और 14 मई को पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है। इसका प्रभाव भी बहुत व्यापक नहीं है। आंशिक नमी के प्रवाह से वातावरण में थोड़ी अस्थिरता की स्थिति बनेगी, जिससे पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 15 मई तक राज्य में मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।