1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 22, 2024, 6:57:32 PM
- फ़ोटो
NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पुलिस हिरासत में लाया गया एक कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अमित कुमार उर्फ रवि शंकर उर्फ विकास कुमार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब मामले में गिरफ्तार किया था।
मेडिकल जांच के लिए आरोपी को सदर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलते समय आरोपी ने हथकड़ी खोल ली और फरार हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। उत्पाद विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।
आरोपी ने किस तरह हथकड़ी खोली, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मी विनोद प्रसाद ने बताया कि एक कैदी हथकड़ी खींचकर भाग गया है। सदर अस्पताल में मेडिकल कराकर लौटने के दौरान वो फरार हो गया। नूरसराय थाना क्षेत्र के अटवल चक से उसकी गिरफ्तारी हुई थी