Hindi News / news / Bihar News: नदी से दो नाबालिग लड़कों का मिला शव, नहाने के दौरान...

Bihar News: नदी से दो नाबालिग लड़कों का मिला शव, नहाने के दौरान डूबने से हुई थी मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 17, 2024, 4:43:21 PM

Bihar News: नदी से दो नाबालिग लड़कों का मिला शव, नहाने के दौरान डूबने से हुई थी मौत

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार में पिछले दिनों बरंडी नदी में दो नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों के शव नहीं मिल सके थे हालांकि घटना के दो दिन बाद दोनों का शव पानी में उपलता हुआ पाया गया है। दोनों का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।


दरअसल, बीते 15 नवंबर को कोढ़ा के रहने वाले दोनों लड़के 16 वर्षीय सौरभ और 14 साल का विशाल अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए चंदवा घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों लड़के गहरे पानी में चले गए थे और लापता हो गए थे। 


रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव के पास बदलसिंघ घाट पर पानी में तैरते हुए बरामद हुए। स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से दोनों लापता लड़कों को नदी में तलाश किया लेकर उनका पता नहीं चला। रविवार की सुबह लोगों ने बदलसिंघ घाट पर पानी में तैरते हुए देखा।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों लड़कों का शव मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो लड़कों की मौत से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।