Hindi News / news / Bihar News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, खेत...

Bihar News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, खेत में दादा का खाना पहुंचाने गई थी अनु

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 29, 2024, 8:44:19 PM

Bihar News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, खेत में दादा का खाना पहुंचाने गई थी अनु

- फ़ोटो

ARA: भोजपुर में एक हादसे में 9 साल की मासूम की जान चली गई। पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान हरेंद्र यादव की 9 साल की बेटी अनु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चौथी क्लास में पढ़ने वाली अनु के दादा दुखित यादव खेत में काम करने गए थे। मां के कहने पर अनु अपने दादा के लिए खाना लेकर खेत पहुंची थी।


दादा को खानी खिलाने के बाद अनु वापस घर लौट रही थी, तभी पानी भरे गड्ढे के पास उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने जबतक उसे पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाली उसकी मौत हो चुकी थी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। इसके बाद बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचा और पूरा माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।