Bihar Crime News: चुनाव के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 14, 2024, 1:50:55 PM

Bihar Crime News: चुनाव के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

- फ़ोटो

CHHAPRA: छपरा में एक पैक्स अध्यक्ष के बेटे का संदिग्ध हालत में शव मिलने से बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत छपरा थावे-रेलवे रेलखंड पर डुमरिया स्टेशन के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। 


मृतक की पहचान 25 वर्षीय अभिकांत कुमार के रूप में की गई है, जो डुमरिया निवासी मनिंदर राय पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा था। घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत करंट लगने से हुई है हालांकि परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फेंका गया है।


स्थानीय लोगों ने भी आशंका जताई है कि चुनावी विवाद को लेकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या हुई है। थानेदार विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। चुनावी रंजिश में हत्या हुई है या करंट लगने से मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृश्यता यह घटना करंट लगने से हुई है।


मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पैक्स चुनाव के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया है।