Bihar Dsp Suspend: धनकुबेर DSP को नीतीश सरकार ने किया सस्पेंड...SVU ने आय से 1 Cr रू अधिक अर्जित करने के आरोप में दर्ज किया है केस Bihar News: नीतीश सरकार ने शांभवी चौधरी समेत तीन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष को भी 'वाई' श्रेणी की सिक्योरिटी G.D. Goenka School Purnia : पूर्णिया के जीडी गोयनका विद्यालय ने रचा इतिहास, बच्चों ने जीते 94 पदक पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का किया सफाया, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद Patna Traffic Alert: पटना में बढ़ेंगी दिक्कतें: मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड पर इस दिन तक बंद रहेगा आवागमन बिहार में खनन क्षेत्र की संभावनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक, रोजगार और राजस्व पर फोकस Sayara Blockbuster Effect : ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ ने बदली अनीत पड्डा की किस्मत, अब दिखेंगी YRF की अगली फिल्म में पूर्णिया नगर निगम की उपेक्षा से इलाके के लोग नाराज, बीच सड़क पर ही करने लगे धान की रोपनी Amrit Bharat Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा शेखपुरा से दिल्ली तक विशेष अमृत भारत ट्रेन Liquor Cashless Policy : शराब को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही मिलेगी बोतल
1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Sun, 02 Apr 2023 02:49:10 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर नालंदा और सासाराम सहित कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई। नालंदा के बिहारशरीफ में दो दिनों से स्थिति अनियंत्रित हो गयी थी। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी थी। वही कई लोग घायल हो गये थे। स्थिति को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगाया गया वही इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया। इसे लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्म है। बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। गिरिराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल के रास्ते पर बिहार चल रहा है और नीतीश कुमार लाचार दिख रहे हैं। हमने कभी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका तो रामनवमी के जुलूस पर पथराव क्यों किया गया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने हिन्दुओं को लेकर चिंता जतायी है कहा है कि हिन्दू असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रामनवमी का पर्व हिन्दू नालंदा में नहीं मनाएंगे तो क्या पाकिस्तान में जाकर मनाएंगे? गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है। यही कारण है कि वे नालंदा को नहीं बचा पाए और ना ही वहां के हिंदूओं को बचा पाए। ऐसे में क्या नालंदा के हिंदू सब बिहार छोड़कर भाग जाए? अगर रामनवमी नालंदा में न मनाएंगे तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश या मलेशिया में मनाएंगे?
बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार हिंसा की आग में दहक रहा है और नीतीश को किसी भी बात की कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं, वह केवल मुस्लिमों के सीएम हैं। हिंदू भी उनको वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है और अधिकारी तक झूठ बोल रहे हैं। मीडिया ने भी इसको बेनकाब किया है।
इसके आगे गिरिराज सिंह ने रोहतास जिले के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिय। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी भी पलटू राम है। इसके आलावा नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालंदा में दो लोग की मौत हुई है। इससे साबित हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार जनता को सुरक्षा देने में विफल हो चुके हैं।