ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट Bihar News: बिहार बाल श्रमिक आयोग का गठन, भाजपा प्रवक्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बेगूसराय में तालिबानी सजा: युवक को पिलर से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल Bihar Ias Officer: बिहार के ये आईएएस अफसर केंद्रीय मंत्री के बने P.S , बिहार सरकार ने किया विरमित BIHAR: सहरसा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत कई अफसरों का तबादला

BJP का नीतीश पर हमला, कहा- हमसे पहले RJD के साथ भी तीन बार ले चुकें हैं शपथ

1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 Oct 2022 12:30:54 PM IST

BJP का नीतीश पर हमला, कहा- हमसे पहले RJD के साथ भी तीन बार ले चुकें हैं शपथ

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में जबसे भाजपा और जदयू का गठबंधन टुटा है तबसे ये दोनों पार्टियां कोई भी मौका नहीं छोड़ रही जिसमें ये दोनों एक दूसरे हर हमलावर नहीं हुए हो। ऐसे में जब कल यानि बीते शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला तो अब अगले दिन भाजपा ने भी इसका बखूबी अंदाज में जबाव दिया है। 




भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश की आदतों पर तंज करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पलटीमार मुख्यमंत्री हैं। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पलटी मारकर आठवीं बार मुख्यमंत्री बने माननीय नीतीश कुमार जी ने पांचवी बार यह शपथ लिया है कि जब तक वह जीवित रहेंगे तब तक भाजपा में नहीं जाएंगे। ऐसी शपथ तीन बार वह राजद के लिए भी ले चुके हैं।




दरअसल, इससे पहले कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा था कि पहले हम भाजपा के साथ थे, लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। इस बार जब तक वह जीवित हैं, तब तक वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को याद करते हुए कहा कि जब भाजपा में वो लोग थे तबतक सबकुछ सही था, उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया और केंद्र सरकार में मंत्री बनाया।  1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला। उस समय ढंग से काम होता था। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।




बहरहाल, अब देखना यह है कि भाजपा के तरफ से नीतीश के ऊपर किये गए हमले का जवाब किस तरह से देती है और क्या भाजपा द्वारा कही गई बात सच होता है या फिर भाजपा की यह बात बिल्कुल झूठ होती है।