1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 14, 2023, 8:49:53 PM
- फ़ोटो
PATNA: गोवर्धन पूजा के मौके पर भाजपा ने आज पटना में यदुवंशी समाज का पार्टी में मिलन समारोह का आयोजन किया था. इसमें भाजपा के तमाम यादव नेताओं ने अपनी ताकत दिखायी. राजधानी के बापू सभागार में पूरे बिहार से यादव समाज के लोगों को जुटाया गया. भाजपा के इस कार्यक्रम में नितीन कुमार ने पूरी मजबूती के साथ अपना दमखम दिखाया.
नितीन कुमार पटना सिटी से सैकड़ों गाडियों के काफिले के साथ पटना के बापू सभागार पहुंचे. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि यादव समाज के बड़े तबके का लालू परिवार से मोहभंग हो चुका है. लालू परिवार ने यादवों के नाम पर अपने परिवार को लाभ पहुंचाया. जबकि पूरे देश में इस समाज के लोग लालू प्रसाद के कारण बदनाम हुए. लालू और उनके वारिस हमेशा ये कोशिश करते रहे कि यादव समाज के लोग सही से पढ़ लिख नहीं सके. लोग पढ़े लिखे होंगे तो उन्हें समझ में आयेगा कि किस तरह लालू परिवार शोषण कर रहा है.
बता दें कि नितीन कुमार बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक नंद किशोर यादव के पुत्र हैं. नितीऩ कुमार ने दावा कि पटना सिटी क्षेत्र में लालू प्रसाद यादव के तमाम विरोध और प्रपंच के बावजूद यादव समाज का अच्छा खास वोट बीजेपी को मिलता रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बड़े पैमाने पर यादव समाज के लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट करेंगे.