1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 10, 2023, 5:00:45 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA: महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। थाने से जब्त सामान को जबरन छुड़ाने के मामले में बीजेपी सांसद समेत 6 आरोपियों को जमानत दे दी। इस मामले में बीजेपी सांसद समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
दरअसल, 27 अक्टूबर को सारण के बनियापुर थाने में पुलिस ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत 17 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद देस दर्ज किया था। सभी पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस द्वारा जब्त डीजे लदे वाहनों को जबरन छुड़ा लिया था। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत 6 आरोपी शुक्रवार को छपरा सिविल कोर्ट के चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी की अदालत में हाजिर हुए।
मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम ने सिग्रीवाल समेत 6 आरोपियों को 7 हजार के निजी मुचलके पर बेल दे दी। जमानत मिलने के बाद सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं इसलिए कोर्ट में जमानत के लिये आवेदन दिया था, जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें बेल दे दी।