1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2022, 11:42:04 AM
- फ़ोटो
PATNA : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना जबरदस्त तरीके से बढ़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को भी कोरोना हो गया है। मनोज तिवारी की तबीयत 2 जनवरी से ही खराब थी। बाद में उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मनोज तिवारी ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करते हुए दी है मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि परसों यानी 2 जनवरी की रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड रुद्रपुर प्रचार में नहीं जा पाया था।
टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं सतर्कता बरतते हुए अपने आपको कल से ही आइसोलेट कर लिया था कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।