1st Bihar Published by: Updated Mar 19, 2022, 8:15:46 AM
- फ़ोटो
PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में BJP ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी के इस ऐलान से वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि होली के शुभ अवसर पर सहयोगी दल के द्वारा जो तोहफा दिया गया है उसके लिए धन्यवाद।
विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने होली के मौके अपने ट्विटर अकाउंट से ट्ववीट करते हुए लिखा कि" होली के शुभ अवसर पर सहयोगी दल के द्वारा दिए गए तोहफ़ा के लिए धन्यवाद। उनका यह निर्णय दर्शाता है की हम निषाद समाज एवं पूरे अतिपिछड़े समाज के हक़ एवं अधिकार की लड़ाई को सही दिशा में लड़ रहे है। यह हक़ और अधिकार के लड़ाई में ख़लल डालने का प्रयास है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
होली के शुभ अवसर पर सहयोगी दल के द्वारा दिए गए तोहफ़ा के लिए धन्यवाद। उनका यह निर्णय दर्शाता है की हम निषाद समाज एवं पूरे अतिपिछड़े समाज के हक़ एवं अधिकार की लड़ाई को सही दिशा में लड़ रहे है। यह हक़ और अधिकार के लड़ाई में ख़लल डालने का प्रयास है।
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) March 18, 2022
हमारा संघर्ष जारी रहेगा। pic.twitter.com/2Y63PM84yQ