1st Bihar Published by: Updated May 19, 2022, 2:13:23 PM
- फ़ोटो
DESK: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। ये मामला 1988 रोड रेज का है, जिसको लेकर आज सिद्धू को एक साल की सजा सुना दी गई है।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पहले इस मामले में कोर्ट ने राहत दे दी थी। इसके बाद रोडरेज में मरने वाले युवक के परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी। आज इस पर सुनवाई हुई, जिसमें सिद्धू को एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है।