1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 28, 2024, 10:32:40 AM
- फ़ोटो
DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां साइबर क्राइम से जुड़े मामले की जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में ईडी का एक अधिकारी घायल हो गया है।
ईडी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिल्ली के बिजवासन इलाके में यह जानलेवा हमला किया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम गुरुवार की सुबह PPPYL CYBER APP FRAUD CASE की जांच करने के लिए दिल्ली के बिजवासन पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।