Bihar Crime News: शिवहर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bihar Weather: राज्य में इस दिन से भारी बारिश, IMD ने जारी कर दी चेतावनी सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका
1st Bihar Published by: Updated Wed, 30 Nov 2022 03:24:46 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक किया। इस बैठक के बाद बाहर आए जगदानंद सिंह ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जगदानंद सिंह ने कहा कि, कुढ़नी में जनता और भारत तो लूटने वाले की लड़ाई है, इसलिए यहां जनता सही फैसला करेगी।
राजद के प्रदेश अद्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, बिहार में महागठबंधन विशेषकर इस देश में उन्मादी और दंगाई के खिलाफ जो जनता की एकता है उसका एक स्वरूप है। इसके साथ ही उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि, हमलोगों ने यह तय किया है कि हमारा एक - एक कार्यकर्त्ता इसको लेकर प्रचार करेगा। इसी कड़ी में आज हमारे पार्टी के नेता वहां मौजूद हैं। इसके बाद भी कल हमारे पार्टी और भी नेता वहां जाएंगे।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, कहने को तो कुढ़नी बिहार का एकमात्र विधानसभा इलाका है, लेकिन यहां की लड़ाई जनता और इस देश की अखंडता को चुनौती देने वाले लोग, देश को अलग - अलग बांटने वाले लोग की है। कुढ़नी में यह मालूम चलेगा की जब जनता एकसाथ हो जाती है तो कैसे देश की बड़ी - बड़ी सलतनत हिल जाती है। यह एक नए बिहार और नए भारत की सरकार बन रही है।
जगदानंद ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव मोदी सरकार को एक चुनौती है। भाजपा के लोग ने उन्माद फैलाने का काम किया है, जबकि हमलोग गांव के लोग हैं। हमलोग खेत में काम में काम करने वाले लोग के प्रतिनिधि हैं। अब बचे हुए दिनों में हमारी पार्टी कुढ़नी में हर एक मतदाता के घर जाकर उनसे महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगे। इसी को लेकर आज हमारा बैठक भी हुआ है।