1st Bihar Published by: Updated Sep 29, 2022, 11:38:26 AM
- फ़ोटो
PATNA : जेडीयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान तैयार कर लिया है। जेडीयू के नेता विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर CM नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताएंगे। इसके लिए पार्टी ने जनसंवाद संपर्क अभियान के लिए टीम का गठन किया है। पार्टी ने सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को इसके लिए टास्क दे दिया है। प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसके लिए तीन टीमों का गठन किया है। फिलहाल पार्टी ने उतर बिहार और दक्षिण बिहार के लिए टीम का एलान किया है।
दरअसल, जेडीयू ने पूरे राज्य में जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी के विजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। तीन टीमों में पार्टी के 20 विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों को जिम्मेवारी दी गई है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुचाएंगे।
पहली टीम में पार्टी के सात नेताओं को टास्क दिया गया है, जो मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, अरवल और कैमूर में जबकि दूसरी टीम में भी सात नेताओं की जिम्मेवारी तय कि गई है, जो बांका, भागलपुर, नवगछिया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बाढ़, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, गया, पूर्णिया और कटिहार का दौरा कर मुख्यमंत्री के काम को लोगों तक पहुंचाएंगे वहीं तीसरी टीम में 6 नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है, जो सारण,सीवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, पू.चंपारण, प.चंपारण और बगहा में मुख्यमंत्री की उपलब्धियों और जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
