1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 08, 2023, 10:34:50 AM
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश कुमार की भाषा काफी असंसदीय रही। मुख्यमंत्री जी के आचरण पर भी सवाल हो रहा है और उनकी बातों पर पूरा देश शर्मसार है। महिला आयोग ने खेद जताया है और इस पर माफी मांगने की बात कही है। तो इनकी बातों से पूरे बिहार के लोग शर्मसार हुए हैं इनको सभी लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा की हद तो तब हो गया जब नीतीश कुमार के मंत्री लेशी सिंह सिर झुका रही थी। सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी अपने चेहरे को ढक रही है। इसके बावजूद वह बोले जा रहे थे। तेजस्वी यादव का रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने सेक्स एजुकेशन के बारे में बोला है तो अपने माता राबड़ी देवी से पूछे क्यों चेहरा ढंक रही थी।
यदि यह यदि यह सेक्स एजुकेशन हैं तो तेजस्वी यादव जी को अपने चाचा के घर जाकर यह शिक्षा लेनी चाहिए। विधानसभा और विधान परिषद इन चीजों के लिए नहीं बना है। वहीं, तेजस्वी की तरफ से इसके गलत मायने नहीं निकल जाने को लेकर भाजपा के विधायक काफी गर्म हो गए और कहा कि - वो पहले अपनी मां से जाकर पूछे उन्हें क्यों शर्मिंदगी हो रही थी। उनको कहना चाहिए की माता जी चाचा ने कुछ गलत नहीं कहा है।