बाढ़ और सुखाड़ को लेकर CM नीतीश आज करेंगे बैठक, VC के जरिये सभी जिलों के DM से होगी चर्चा

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 27, 2019, 12:38:29 PM

बाढ़ और सुखाड़ को लेकर CM नीतीश आज करेंगे बैठक, VC के जरिये सभी जिलों के DM से होगी चर्चा

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह है. कई जिलों के लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं. वहीं कई जिलों में सुखाड़ की भी स्थिति है. इसी बीच बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार आज बैठक करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के डीएम से सीएम नीतीश कुमार आज बैठक करेंगे. सभी जिलों के डीएम से बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति पर सीएम विस्तार से चर्चा करेंगे. आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ से इस बार भयानक तबाही मची है. कई जिलों में बाढ़ से लोग बेहाल हैं. वहीं कई जिलों के बाढ़ पीड़ितों ने राहत बचाव के नाम पर सरकारी मदद नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट