नियोजित शिक्षकों ने कर ली बड़ी लड़ाई की तैयारी, प्रखंड स्तर पर दिया धरना, 17 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 04, 2019, 1:14:17 PM

नियोजित शिक्षकों ने कर ली बड़ी लड़ाई की तैयारी, प्रखंड स्तर पर दिया धरना, 17 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

- फ़ोटो

PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षकों ने अब बड़े संघर्ष की तैयारी कर ली है। नियोजित शिक्षकों ने आज सुबह के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया। नियोजित शिक्षक आगामी 17 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय प्रदर्शन की तैयारी है। प्रखंड स्तर पर धरने के दौरान नियोजित शिक्षकों ने आगे की आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर ली है। नियोजित शिक्षकों के संगठन ने संकेत दिया है कि इस बार उनका आंदोलन बिना मंजिल तक पहुंचे खत्म नहीं होगा। नियोजित शिक्षकों के चरणबद्ध आंदोलन को लेकर नीतीश सरकार की नींद उड़ी हुई है। सरकार के पास लगातार यह इनपुट मिल रहा है कि नियोजित शिक्षकों की तरफ से आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में सरकार की नजर आगामी 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में नियोजित शिक्षकों की तरफ से होने वाले विशालकाय प्रदर्शन पर बनी हुई है।