1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 9:47:45 AM
- फ़ोटो
DELHI : देश की बड़ी कैब सर्विस कंपनी ओला ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए अपने सर्विस को आवश्यक सेवा तक लिमिटेड करने का निर्णय लिया है. ओला की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर यह बताया गया है कि वह अब केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लिमिटेड नेटवर्क में अपनी सर्विस प्रदान करेगी.
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन और सरकार के तरफ से उठाए गए कदमों का समर्थन करते हुए ओला ने अपनी सर्विस को लिमिटेड करने का फैसला किया है. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह अपनी यात्राओं को सीमित करें. ओला के अधिकारिक बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले कुछ दिनों तक अब जो लोग ओला की सर्विस लेते आए हैं उन्हें आगे निराश होना पड़ेगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...