Hindi News / news / कोरोना की लड़ाई में बेटे के साथ खड़ी दिखी मां, दीप जलाकर पीएम...

कोरोना की लड़ाई में बेटे के साथ खड़ी दिखी मां, दीप जलाकर पीएम मोदी को दिया समर्थन

1st Bihar Published by: Updated Apr 05, 2020, 10:13:43 PM

कोरोना की लड़ाई में बेटे के साथ खड़ी दिखी मां, दीप जलाकर पीएम मोदी को दिया समर्थन

- फ़ोटो

DESK : कोरोना के खिलाफ जंग में एक  मां अपने बेटे के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ी हैं। पहले देश के पीएम के आह्वान पर थाली-चम्मच बजाया तो अब दीपक जलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देशवासियों के साथ-साथ उनकी मां हीराबेन ने भी गुजरात के गांधीनगर में दीप प्रज्ज्वलित किया।


पीएम नरेंद्र मोदी की मां की एक तस्वीर आई है, जिसमें वो एक थाली में दीप जलाकर एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं। इससे पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन भी उनकी तस्वीर आई थी। जिसमें वो थाली चम्मच बजाती हुई दिखा रही थीं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है. इसके पीएम ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया है। जिसमें उन्होनें 'शुभं करोति कल्याणम्' का मंत्र लिखा है।