1st Bihar Published by: Updated Apr 27, 2020, 12:10:31 PM
- फ़ोटो
DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. देश में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 28 हजार के करीब पहुंच गई है. वहीं मौत का आंकड़ा 872 पहुंच गया है. इन सबके बीच अच्छी बात यह है कि देश में 6 हजार से अधिक लोग कोरोना को हरा कर घर लौट गए हैं.
इन सब के बीच बड़ी खबर बेंगलुरू से आ रही है, जहां अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित शख्स ने अस्पताल के छत से छलांग लगा दी है. जिससे मौके पर ही कोरोना संक्रमित शख्स की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के सिटी हॉस्पिटल में तीन दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव शख्श को भर्ती कराया गया था. जिसके बाद से ही वह परेशान चल रहा थाय. सोमवार की सुबह कोरोना मरीज ने अस्पताल बिल्डिंग के 6वें फ्लोर से छलांग लगा दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इससे बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...