1st Bihar Published by: Updated Apr 08, 2020, 1:10:35 PM
- फ़ोटो
DESK: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है. सीएम उद्धव ठाकरे के निजी निवास मातोश्री के बाहर चाय बेचने वाली महिला के कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट के बाद सीएम ने अपने ड्राइवर को छुट्टी पर भेज दिया है. खुद सीएम कार ड्राइव करते हुए दिखे.
सुरक्षाकर्मियों को बदला गया
सीएम के सुरक्षा में लगे कर्मियों को बदल दिया गया है. पहले से वहां पर ड्यूटी पर तैनात 150 सुरक्षाकर्मियों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. जो महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है वह मातोश्री के सामने चाय की दुकान चलाती है. उस दुकान पर सीएम उद्धव के स्टाफ रोज चाय पीने जाते थे. किसी भी संक्रमण के कारण ठाकरे परिवार भी डरा हुआ है.
मातोश्री को किया गया सैनिटाइज
महिला के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बीएमसी टीम पहुंची और पूरे इलाके में फॉगिंग और अत्याधुनिक मशीनों के जरिए पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन किया. महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि सीएम से मुलाकात करने वाले लोग भी यहां पर चाय पीते थे. ऐसे में चाय बेचने वाली महिला के संपर्क में आने वाले कई लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है. बता दें कि महाराष्ट्र में 873 लोग कॉरोना पॉजिटिव है जिनका इलाज चल रहा है. 79 लोग इस कोरोना को मात देकर घर लौट गए है. जबकि 68 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...